//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 बॉबी देओल बोले- खुशकिस्मत हूं कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले मेरा बेटा न्यूयॉर्क से देश लौट आया

बॉबी देओल बोले- खुशकिस्मत हूं कि लॉकडाउन शुरू होने से पहले मेरा बेटा न्यूयॉर्क से देश लौट आया


कोरोनावायरस के प्रकोप से पहले बोबी देओल छुट्टियां मनाने न्यूयॉर्क गए थे। वहां बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे अपने बड़े बेटे आर्यमन के साथ भी उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंट किया था। हालांकि, कोरोनावायरस के बीच बेटे को वहीं छोड़ कर देश लौटना बॉबी के लिए चिंता का विषय बन गया था। हालांकि, भारत में लॉकडाउन लागू होने से पहले आर्यमन देश लौट आए। बॉबी की मानें तो वे इसके लिए खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं।
देश लौटने के बाद हुआ पागलों जैसा हाल
एक बातचीत में बॉबी ने कहा, "चीन, ईरान और इटली में इसका (कोरोना) कहर पहले ही फैल चुका था। मुझे याद है कि जब मैं न्यूयॉर्क में था, तब कोरोनावायरस को लेकर वहां के लोगों से चर्चा हुई थी। लेकिन वे उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। जब भारत लौटा तो मैं और मेरी पत्नी (तान्या) का हाल पागलों जैसा हो गया, क्योंकि डब्ल्यूएचओ ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी थी। तब हमने अपने बेटे को तुरंत वहां से लौटने के लिए कहा।"
8 मार्च को न्यूयॉर्क से भारत लौटे आर्यमन
बॉबी देओल की मानें तो आर्यमन 8 मार्च को न्यूयॉर्क से भारत लौट आए हैं। वे कहते हैं, "यूएस में बीमारी ने पैर पसारे तो वहां की सरकार ने यूनिवर्सिटीज को पूरी तरह शटडाउन करने का आह्वान किया और यात्रा पर पाबंदी लगा दी।" बॉबी ने आगे कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं कि मेरा बेटा लॉकडाउन लागू होने से पहले भारत लौट आया। घर में हम एक बड़े संयुक्त परिवार की तरह हैं। हम गेम खेल रहे हिं और अपनी जिम में आराम से वर्कआउट कर रहे हैं।"
वर्तमान हालात फिल्मों जैसे
वर्तमान हालात पर प्रकाश डालते हुए बॉबी ने कहा, "शुरुआत में मुझे यह थोड़ा असंतुलन लगा, क्योंकि जब आप सुबह उठते हैं और रोज की तरह दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन वास्तविकता आपको झकझोर करा रख देती हैं, क्योंकि आप घर से बाहर कदम नहीं रख सकते। जैसा हम फिल्मों में देखते हैं, वह असल जिंदगी में हो रहा है। सबकी जिंदगी में एक ही चीज चल रही है, लेकिन हमें मजबूत रहना होगा और इससे लड़ना होगा। अगर आपको घबराहट महसूस हो तो अपने दोस्तों और फैमिली को फोन करें। लेकिन हिम्मत न हारें।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ