//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल की वजह से होती है

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल की वजह से होती है


देश में जारी लॉकडाउन की वजह से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी अपने घर पर ही हैं और वहीं रहकर वर्कआउट कर रही हैं। इस काम में मदद के लिए वे वीडियो कॉलिंग के जरिए ट्रेनर से संपर्क करती हैं। हालांकि इसमें कुछ दिक्कतें भी आती हैं, जिनके बारे में उन्होंने बुधवार रात शेयर किए अपने वर्कआउट वीडियो में बताया। उनके मुताबिक डिजिटल वर्कआउट के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल को सही जगह पर रखने में आती है।
अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए तमन्ना ने लिखा, 'ट्रेनर के साथ डिजिटल वर्कआउट करते समय मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती कसरत करने की नहीं रहती, बल्कि ये रहती है कि फोन को सही स्थिति में कैसे रखा जाए ताकि ये बार-बार गिरे ना। और हां... जहां चाह होती है, वहीं राह होती है... टिशू पेपर बॉक्स और सूखे मेवे की ट्रे लॉकडाउन में मेरे काम आई और वे ट्राइपॉड का बेहतरीन विकल्प साबित हुए। जब मैं वीडियो शूट करती हैं तो ये दोनों मेरे मोबाइल के लिए सपोर्टर्स बन जाते हैं, क्रिएटिव और जुगाड़ु बनें।'# 21DaysWithTammy #GettingCreative
तमन्ना बोलीं- भगवान टिशू होल्डर का भला करे
तमन्ना ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें उनके ट्रेनर की आवाज आती है, जो कहते हैं, 'मैं फिलहाल आपको नहीं देख पा रहा हूं।' फिर तमन्ना कहती हैं, 'अब मैं क्या करूं?' इसके बाद वे अपने मोबाइल को टिशू होल्डर पर रखते हुए कहती हैं भगवान इस टिशू होल्डर का भला करे। लेकिन कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल वहां से फिसलकर गिर जाता है। इसके बाद वे अंदर कमरे में रखी ड्राई फ्रूट ट्रे लेकर आती हैं और उसे मोबाइल के आगे रख देती हैं। ट्रे लाने के बाद वे कहती हैं, 'मेरे पास क्रिएटिविटी के लिए ऐसी कई चीजें रखी हैं।'


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ