//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 8 जून से खुलेंगे धर्मस्थल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स व होटल, बस-ऑटो में जितनी सीट, उतनी ही बैठेगी सवारी

8 जून से खुलेंगे धर्मस्थल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स व होटल, बस-ऑटो में जितनी सीट, उतनी ही बैठेगी सवारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की दोपहर बाद लॉकडाउन के पांचवें चरण की नई गाइड लाइन जारी की है। जिसमें प्रदेश को अनलॉक करने के पहले चरण में आठ जून से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर मठ-मंदिर, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल खुलेंगे। सैलून को भी खोलने की इजाजत दी गई है। बस, ऑटो में निर्धारित सीट के साथ उन्हें चलने की मंजूरी मिली है। हालांकि, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ मास्क पहनना अनिवार्य है। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम कब खुलेगा, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, स्कूल-कॉलेज जुलाई में खुलना प्रस्तावित है। नई गाइड लाइन एक जून से प्रभावी होगी।


राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि, आज मुख्यमंत्री के साथ कोविड-19 टीम इलेवन के साथ लॉकडाउन के पांचवें चरण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया है कि, प्रदेश में 8 जून से धार्मिक स्थल और पूजा स्थलों को खोला जाएगा। होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल भी उसी दिन से खुलेंगे। लेकिन इन सब को भारत सरकार की गाइडलाइंस और प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के तहत ही खोलने की अनुमति होगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट, मेट्रो सेवाएं अभी बंद रहेंगी
उन्होंने बताया कि, दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण संस्थान आदि ये जुलाई 2020 से खुलेंगे। इसके लिए भारत सरकार जब दिशानिर्देश जारी करेगी, तब राज्य सरकार आदेश जारी करेगी। अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं, मेट्रो सेवाएं अगले आदेशों तक बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि, कंटेनमेंट जोन के लिए जो गतिविधियां भारत सरकार ने निर्धारित की हैं, सिर्फ उन्हीं गतिविधियों की कंटेनमेंट जोन में अनुमति होगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की गतिविधियां, डोर-टू-डोर सर्वे, आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था की अनुमति होगी।

सरकारी दफ्तरों में अब 100 प्रतिशत अटेंडेंस, बस में हर यात्री की होगी स्क्रीनिंग
अवस्थी ने बताया कि, सभी सरकारी कार्यालयों के लिए अब आदेश यह हैं कि अब 100 प्रतिशत अटेंडेंस होंगी। लेकिन तीन पालियों में कार्यालय खुलेंगे। पहली पाली सुबह 9 से 5 बजे की होगी, दूसरी पाली 10 से 6 बजे की होगी, तीसरी पाली 11 से 7 बजे की होगी। सरकार की तरफ से निर्देश दिया गया है कि सब्जी मंडी जो थोक की मंडी हैं, वो सुबह खुल जाएं। रिटेल का काम सुबह 6 से 9 बजे तक कर लें। लेकिन फल सब्जी मंडी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे के लिए खोली जाएंगी। बताया कि, रोडवेज बसों को प्रदेश के अंदर चलने की अनुमति दी गई है, लेकिन बसों में हर यात्री के लिए फेस मास्क जरूरी होगा। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी। बसों को सैनिटाइज भी करना होगा।

24 घंटे में 262 नए केस, 15 दिन में 15 हजार टेस्टिंग हर दिन करेंगे
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 262 नए मामले सामने आए हैं। 2901 एक्टिव केस हैं। 4709 लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुका है। अब तक 213 लोगों की मौत हुई है। आइसोलेशन वार्ड में 2938 लोगों का इलाज किया जा रहा है। फैसिलिटी क्वारैंटाइन में 9000 लोगों को रखा गया है। उन्होंने बताया कि, शनिवार को प्रदेश में 9976 सैंपल की जांच की गई। अब हम 10000 टेस्ट प्रतिदिन के करीब पहुंच गए हैं। अब हमारा लक्ष्य यह है कि 15 जून तक हम इसे बढ़ाकर 15000 तक ले जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योगी सरकार ने रविवार दोपहर बाद लॉकडाउन के पांचवें चरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zDSQO1
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ