उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार कोपत्रकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगमें कोरना संक्रमण काल और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर बातचीत की। योगी ने कहा- पूरे देश में सबसे ज्यादा एक लाख बेड के कोविड अस्पताल यूपी में बनेहैं। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। कहा- संकट काल में नकारात्मक राजनीति हद से ज्यादा हो रही है। ट्वीटरपर आलोचना करने वाले लोगों ने एक पैकेट खाना नहीं दिया। कोटा से बच्चों को लाने का पैसा लेने वाले फर्जी बसों का आंकड़ा देकर मजदूरों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

प्रदेश में नहीं लगेगा कोई कोविडटैक्स

योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है। क्योंकि, जो जैसा काम कर रहा है, उसको उतना लाभ भी मिल रहा है। कंटेनमेंट जोन को नियंत्रित करते हुए अन्य चीजों को अनलॉक वन में छूट देने जा रहे हैं। अप्रैल-महीने की अपेक्षा मई महीने में उत्तर प्रदेश सरकार का रेवेन्यू ठीक आया है। ऐसे में किसी भी प्रकार के कोविड-19 टैक्स को उत्तर प्रदेश सरकार नहीं लगाने जा रही है। सरकार का फोकस जनता को राहत देने पर है।

गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में प्रशासन लेगा निर्णय

योगी ने बताया कि,आज शाम तक सरकार लॉकडाउन के अगले चरण कीअपनी गाइडलाइंस जारी कर देगी। ज्यादातर कामों को प्रारंभ किया जा चुका है। आर्थिक गतिविधियों को गति देने की कोशिश की जा रही है। अनलॉक वन में मास गैदरिंग को रोका जाएगा, ताकि संक्रमण नफैल सके। पर्यटन के क्षेत्र को भी धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार को एमएसएमई सेक्टर से काफी ज्यादा उम्मीद है। नोएडा और गाजियाबाद में स्थानीय प्रशासन अपने स्तर से अनलॉक वन का प्रशासनिक काम देखेगा। लोकल प्रशासन कंटेनमेंट जोन के बारे में तय करेगा।


योगी ने बताया कि, इंटरस्टेट के लिए दो राज्यों की सहमति अनिवार्य होगी। हम इंट्रा स्टेट बस और टैक्सी सेवाएं प्रारंभ करने जा रहे हैं। अगर कोई निजी साधन से एक राज्य से दूसरे राज्य जा रहा है तो उसमें प्रतिबंध नहीं बशर्ते वो लोक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक न हो। इस चीज को स्थानीय प्रशासन तय करेगा। खासकर नोएडा और गाजियाबाद में लोक स्वास्थ्य के लिए क्या सही हो सकता है ये जिला प्रशासन तय करेगा।

भास्कर के सवाल पर कांग्रेस पर बरसे योगी
प्रदेश में विपक्ष आप पर आंकड़ों की बाजीगरी का आरोप लगा रहा है। साथयह भी कह रहा है कि लॉक डाउनलाइन के मामले में विपक्ष के नेताओं कार्यकर्ताओं को मुकदमे लादते हुए समाजसेवा तक नहीं करने दी जा रही? इसके जवाब में योगी ने कहा-भगवान नकरे विपक्ष के नेताओं को कोविड-19 हॉस्पिटल जाना पड़े। अगर ऐसा हुआ तो वह उत्तर प्रदेश सरकार की कोविड-19 अस्पताल में की गई अभूतपूर्व तैयारियों को देख पाएंगे। विपक्ष कृपा करके नकारात्मक राजनीति नकरे।ट्विटर पर राजनीति करने वालों ने एक फूटी कौड़ी और फूड पैकेट तक नहीं दिए। जिन लोगों ने तेल और छात्रों को कोटा से लाने का पैसा मांग लिया, उनके बसों के आंकड़े भी फर्जी ही निकले। कांग्रेस ने फर्जी काम किया जो कि अक्षम्य अपराध है। उत्तर प्रदेश सरकार फर्जीवाड़ा नहीं स्वीकार कर सकती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MhgfYe
via