राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले सभी चार पहिया वाहनों को फास्टैग लगाना अनिवार्य है। लेकिन अब इसके जरिए साइबर आपराधी ठगी करने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है। यहां साइबर सेल व देहात कोतवाली की संयुक्त टीम ने भाजपा नेता से ढाई लाख की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्ताार किया है। आरोपियों ने फास्टैग को अपडेट कराने के बहाने भाजपा नेता से मोबाइल में टीम व्यूवर ऐप डाउनलोड कराकर दो लाख 50 हजार रुपए खाते से गायब कर दिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।


भाजपा नेता श्रवण शुक्ला की शिकायत पर एसपी विपिन मिश्रा ने साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव को मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी दी थी। टीम में देहात कोतवाली की पुलिस को भी शामिल किया गया था। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थीकि बंजारी मोड़ के पास तीन युवक संदिग्ध दिख रहे है। सूचना पर पहुंचकर युवकों से को हिरासत में लिया गया। जिनकी पहचान सत्यम वचंदन बाजपेई निवासी रायबरेली व संजय प्रकाश के रूप में हुई। तीनों के पास से ठगी के पांच हजार रूपएबरामद हुए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। इसमें अभी कई अपराधी वांछित भी है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

ये है फंसाने का तरीका
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि यह लोग अंदाजे से मोबाइल नंबर पर फोन मिलाते है और फास्टैगको अपडेट कराने के बहाने से टीम व्यूवर अपलोड कराकर पैसे को अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं।

क्या है टीम व्यूवर?
यह एक ऐसा ऐप है। जिसको डाउनलोड कराने के बाद इसका नंंबर बताने पर कहीं पर भी बैठा आदमी आपकेमोबाइल या लैपटॉप को खुद चला सकता है। आपसे ही जानकारी लेकर आपका ही एकांउट खाली कर देता है।

क्या है फास्टैग?

फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है।इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन का इस्तेमाल होता है।इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आती है, तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को ट्रैक कर लेता है।इसके बाद आपके फास्टटैग अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क कट जाता है।इस तरह आप टोल प्लाजा पर रुके बगैर शुल्क का भुगतान कर पाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर बहराइच की है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शख्स साइबर ठग हैं। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cl6Idc
via