//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 11 शहरों के 110 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा; ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होगा एग्जाम

11 शहरों के 110 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा; ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में होगा एग्जाम

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं संगठन महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा 11 शहरों के 110 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। इसके बाद ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों की अंतिम संख्या के हिसाब से ही परीक्षा केंद्रों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

इन शहरों में किया जाएगा प्रवेश परीक्षा का आयोजन

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, पटना और नई दिल्ली में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा कराई जाएगी। बेंगलुरु, कोलकाता और तिरुअनंतपुरम में केवल ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रस्तावित कुल 110 परीक्षा केंद्रों में से 62 केंद्रों में ऑफलाइन और 48 केंद्रों में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।


परीक्षाओं में होंगे 150 बहुविकल्पीय प्रश्न, दो घंटे का मिलेगा समय

संयुक्त प्रवेश परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। कुल 2 घंटे का पेपर होगा और परीक्षार्थियों को 150 सवालों के जवाब देने होंगे। केंद्रों की वास्तविक संख्या 5 सितंबर को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34JMxpb
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ