उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना को लेकर एक तरफ जहां लोगों में उबाल दिख रहा है वहीं दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेल भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने बुधवार को विवादास्पद बयान दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए यूपी सरकार को हर जिले में रेड लाइट एरिया खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए।

शशि प्रपात का मानना है कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए हर जिले में रेड लाइट एरिया खोलने की अनुमति दे दना चाहिए ताकि लड़के कही भटके न और लोगो का रोजगार भी चलता है।कड़े कानून के बाद भी घटनाएं न रुकना, सोचने का विषय है।

शहरों में रेड लाइट एरिया का बन्द होने से हो रही घटनाएं

इतने पर ही नही रुके पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए कहा पहले चौदह पंद्रह साल में शादी हो जाती थी, अब देर से शादी होती है। इसलिए भी बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है। कई मामले तो सामने ही नहीं आए। दबंगों के डर से बहुत लोग जुबान भी नहीं खोलते।

शशि प्रताप ने सरकार को सुझाव देते हुए दावा किया कि रेड लाइट खुलने से 90 प्रतिशत से ज्यादा घटनाएं रुक जाएंगी। उन्होंने बताता ये उनका व्यक्तिगत विचार है। इस पर सरकार को सोचना चाहिए। पहले की तरह लाइसेंस जारी करना चाहिए।

पूरा मामला क्या है?

आरोपों के मुताबिक हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके के एक गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की दलित युवती से दुष्कर्म किया था। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ काट दी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। इस मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि गैंगरेप और जीभ काटने के आरोप गलत हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि यूपी के हर जिले में रेड लाइट एरिया खोल देने से गैंगरेप की घटनएं 90 फीसदी तक कम हो जाएंगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n2A6LK
via