उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने शुक्रवार को निर्माणाधीन शहीद अशफाकउल्ला खान प्राणी उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को इसके बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए इस बात का भी भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां के प्राणी उद्यान में हर तरह के जानवर देखने को मिलेंगे जिसकी वजह से ये देश के चुनिंदा चिड़ियाघर में शुमार किया जाएगा। यहां के लोगों और कुशीनगर और लुंबिनी जाने वाले पर्यटकों को ये आकर्षित करेगा।
गोरखपुर के तारामंडल स्थित निर्माणाधीन चिडि़याघर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सुबह 10 बजे शहीद अशफाकउल्लाह खान प्राणि उद्यान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ये सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे जनता को समर्पित करने के लिए इसके बचे हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें. वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान निरीक्षण के दौरान काफी उत्साहित दिखे।
दारा सिंह चौहान ने कहा कि सीजीए (सेंट्रल जू अथॉरिटी) की टीम यहां पर आई थी। उम्मीद है कि जल्द ही चिडि़याघर का काम पूरा होगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम भी जी-जान से लगी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए धन की किसी भी कमी नहीं आई है। गोरखपुर का चतुर्दिक विकास हो रहा है। एम्स, फर्टिलाइजर और सड़कों के चौड़ीकरण का जो काम चल रहा है। वो आमजन के साथ लुंबिनी और कुशीनगर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35LiT1z
via
0 टिप्पणियाँ