//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 कोरोना से हुई 26वीं मौत; मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा, शुक्रवार को हुई थी संक्रमण की पुष्टि

कोरोना से हुई 26वीं मौत; मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा, शुक्रवार को हुई थी संक्रमण की पुष्टि

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद केमेडिकल कालेज में शनिवार को कोरोना वायरस से 26वीं मौत हो गई। प्राचार्य डॉ एस के गर्ग ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक 60 वर्षीय शख्स पुरवा शेखलाल के रहने वाले थे। जिनमें शुक्रवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह मेडिकल कॉलेज के कोविड 19 वार्ड में भर्ती थे जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इससे पहले मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई है।

मृतक हापुड़ के रहने वाले थे।
बताया गया कि बुधवार को इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवारको इनकी मौत हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने पुष्टि की है। शव को पैककर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके पहले मेरठ जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले थे।

जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 400 पहुंच गई है, इनमें 296 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा जनपद में 26 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब 78 केस सक्रिय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आयी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gDzOb6
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ