//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 जिले में कोरोना संक्रमित चौथे मरीज की मौत, तीन दिन पहले रिपोर्ट आई थी निगेटिव; अस्पताल का दावा- संक्रमण से नहीं हुई मौत

जिले में कोरोना संक्रमित चौथे मरीज की मौत, तीन दिन पहले रिपोर्ट आई थी निगेटिव; अस्पताल का दावा- संक्रमण से नहीं हुई मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज की अनुषांगिक शाखा स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में शनिवार को और एक मरीज की मौत हो गई। जिससे प्रयागराज में संक्रमितों के मौत की संख्या चार हो गई है।कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे कोरोना वार्ड से हटाकर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। डाक्टरों का दावा है कि उसकी मौत कोविड 19 संक्रमण से नहीं हुई है। उधर, मृतक का शव स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके गांव ले जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने गांव में शव दफनाने की प्रक्रिया का विरोध किया।

जानकारी के अनुसार, गंगापार के बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी एक युवक 20 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एसआरएन में शिफ्ट किया गया था। जहां कुछ दिन उपचार के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। फेफड़े में संक्रमण के चलते उसे कोरोना वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते ही संभवतः उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन का दावा- कोरोना से नहीं हुई मौत
एसआरएन प्रशासन का दावा है कि मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई है। शव का अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एंबुलेंस से शव लेकर धमौर गांव पहुंचे तो ग्रामीण गांव में अत्येष्टि करने का विरोध करने लगे। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मौत कोरोना से हुई है और वह गांव में अंत्येष्टि नहीं होने देंगे नहीं तो पूरे गांव में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को यह समझाने में लगे थे कि उसकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। कोविड19 के नोडल अफसर ऋषि सहाय ने बताया कि 28 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

अब तक 82 मामले सामने आए
जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 82 मामले अभी तक सामनें आए हैं। जिसमें 57 कोरोना मरीज इलाज के दौरान स्वस्थ्य पाए जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुकें हैं। जबकि चार की मौत हो चुकी है और 21 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रयागरज में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। यह जिले में कोरोना से चौथी मौत है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उसकी मौत कोरोना से नहीं हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36LjnVK
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ