उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां लॉकडाउन के बीच एक दूल्हा बारातियों के संग अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए उसके दरवाजे पहुंचा। लेकिन, दुल्हन का मन तो अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने का था। इसलिए उसने अपनी ये मंशा परिवार वालों से जाहिर की और शादी से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन, पुलिस को भी दुल्हन की जिद के आगे झुकना पड़ा और बारात वापस हो गई। इसके बाद लड़की नेप्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई। परिवार के साथ गांव वालों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धवाकर का है। यहां रहने वाली एक लड़की की शादी 30 मई को तय थी। जिसके चलते मड़वा गांव का रहने वाला दूल्हा बारातियों के साथ धवाकर गांव में दुल्हन के दरवाजे पहुंच गया। बारात को दरवाजे पर देख दुल्हन ने यूपी 112 नम्बर डायल कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पूरी बारात लहचूरा थाने में पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। उसने यह भी कहा किवह बालिग है और वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। इस पर बारात वापस हो गई। इसके बाद प्रेमी के घर वालों से लड़की वालों ने बात की तो वे भी तैयार हो गए।

रविवार को दुल्हन ने मऊरानीपुर के ग्राम मैलोनी निवासी अपने प्रेमी के साथमंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। शादी के दौरान दुल्हन औरप्रेमी के परिजनको दुल्हन की जीत के आगे झुकना पड़ा और दोनों नव दंपतीकोआशीर्वाद दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर झांसी की है। यहां एक प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी। प्रेमी ने दरवाजे पर आई बारात को वापस कर दिया और अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Me8wKj
via