उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बुजुर्ग दंपती को महिलाओं द्वारा जूते की माला पहनाकर अपमानित करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि, दंपती का बेटा गांव की एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया, जिसके बाद लड़की के घर वालों ने उन्हें अपमानित किया और इसका वीडियो भी बनाया। ये मामला समथर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी व अपमानित करने की करतूत करने वाली महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है। पड़ताल जारी है।

दरअसल, समथर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के लिए लड़का पक्ष लड़की पक्ष को पैसे देते हैं। इस गांव में एक ही समाज के युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही लड़की के परिजनों ने उसकी सगाई ग्वालियर में कर दी। लेकिन युवती इस रिश्ते से खुश नहीं थी। इसके चलते 27 मई की रात प्रेमी युगल अपने अपने घर से फरार हो गए। जब इस रिश्ते की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने बात करने के बहाने से लड़के के माता-पिता को अपने घर बुलाया। घर आते ही महिलाओं ने बुजुर्ग दंपती को घेर लिया और रुपए मांगे। लेकिन मना करने पर अपमानित करने के लिए जूतों की माला पहनाई।


एसएसपी अभिषेक राहुल ने बताया कि, मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की को भगाने वाले प्रेमी के खिलाफ समथर थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। साथ ही प्रेमिका के परिवार के कई लोगों पर जूते की माला जबरन पहनाने पर भी मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर समथर थाने की है। इसी क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती को सरेआम बेइज्जत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो मामले दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3deBfdT
via