बिथरीचैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा से अंतरजातीय विवाह कर सुर्खियों में आए अजितेश की करतूत का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो के अनुसारअजितेश ने एक युवक की पिटाई महज इसलिए कर दी कि, उसने बाइक से उनकी लग्जरी एसयूवी कार को ओवरटेक कर दिया था। पिटाई कर अजितेश ने युवक का मोबाइल छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रेमनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अजितेश समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जनकपुरी राजेंद्र नगर निवासी दीपांशु दवा व्यापारी है। शुक्रवार रात वह मेडिकल से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौराहे के पास एक कार धीमी गति से जा रही थी। दीपांशु ने उसे ओवरटेक कर लिया। लेकिन यह बात कार सवार अजितेश व वैभव गंगवार को नागवार गुजारी। अजितेश ने कार की स्पीड बढ़ाकर दीपांशु को रोक लिया। फिर उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसकी पिटाई की। आरोप है कि, अजितेश उस वक्त शराब के नशे में था।

अजितेशने विधायक की साजिश बताई

पुलिस ने जब अजितेश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया तो उसने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि, इससे पीछे विधायक का हाथ है। विधायक की बेटी से प्रेम विवाह करने के बाद अजितेश को पुलिस प्रोटेक्शन मिली है। उसके साथ हमेश गनर रहता है।पुलिस ने अजितेश पर लूट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि, गिरफ्तारी के बाद साक्षी मिश्रा अपने पति अजितेश को रिहा कराने के लिए एसपी सिटी रवींद्र कुमार से बात की थी। लेकिन उन्होंने गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की बात कहकर जमानत दिलाने से इंकार कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये तस्वीर बरेली की है। यहां भाजपा विधायक की बेटी से प्रेम विवाह कर सुर्खियों में आए अजितेश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अजितेश पर लूट, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zLWgy6
via