//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 10131 करोड़ की परियोजनाओं की होगी शुरुआत; 'हर घर नल से जल' से बुझेगी लोगों की प्यास

10131 करोड़ की परियोजनाओं की होगी शुरुआत; 'हर घर नल से जल' से बुझेगी लोगों की प्यास

कोरोना वैश्विक संकट के बीचमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुंदेलखंड के दौरे पर रहेंगे। वे यहां झांसी से पूरे बुंदेलखंड में10,131 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। योजना का नाम हर घर नल का जल है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व यूपी के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे।

ग्रामीणों से संवाद कर कर फीडबैक भी लेंगे सीएम

झांसी के डीएम अवधेश तिवारी ने बताया किपरियोजना की शिलान्यास सीएम योगी झांसी में रखेंगे। इस दौरान महोबा की लगभग 15 करोड़ रुपए लागत की तीन पेयजल परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। जिनसे जिले के 228 गांवों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बंध में फीडबैक भी प्राप्त करेंगे।

केंद्र की हर घर नल परियोजना

हर घर तक नल परियोजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में सतह जल और भूगर्भ के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा। सरकार की मंशा है किदो साल के भीतर प्रथम चरण में शामिल क्षेत्रों में हर घर तक पीने का पहुंच जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार की दोपहर झांसी पहुंचेंगे। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dMwNT4
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ