उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फैजाबाद के पूर्व कुलपति समेत चार लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह के अलावा वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश गौड़, विषय वस्तु विशेषज्ञ फसल सुरक्षा डॉ प्रमोद कुमार, वस्तु विशेषज्ञ सुरक्षा विनोद कुमार सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

आईपीसी की धारा-420, 467, 468, 471, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) सपठित धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज होगा। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र बसुली के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और सीतापुर के अंबरपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वस्तु विशेषज्ञ (फसल सुरक्षा) के खिलाफ भी केस दर्ज करने की संस्तुति की गई थी।

विश्वविद्यालय में वर्ष 2001 व 2003 में ट्रेनिंग असोसिएट( प्लांट प्रोटेक्शन) के पद पर हुई भर्तियों के मामले में विजिलेंस ने जांच की थी। जांच में सामने आया था कि चयन समिति ने अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्जी चयन सूची जारी कर नियुक्ति की थी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत चार लोगों के खिलाफ फर्जी नियुक्ति के मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग ने इस मामले की जांच की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eOyXTq
via