उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी कम नहीं हुआ है। रोज नए मरीज मिलने से अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है।​ जिले में पिछले 24 घंटे में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2103 हो गई है। नोडल अधिकारी ने कोविड अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही अस्पताल का संचालन किया जाए।

नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद ने एम एस वाई मेडिकल कॉलेज और शहर के आनंद अस्पताल का ​निरीक्षण किया। इन दोनों अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा और भर्ती मरीजों से फोन पर वार्ता कर उनका हाल जाना।

नोडल अधिकारी ने कहा कि मरीजों को इलाज में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें समुचित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाए। डॉक्टरों से कहा कि वह गंभीर मरीजों के इलाज में अपने अनुभव जरूर साझा करें। नोडल अधिकारी ने इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

24 घंटे में 2154 के सैंपल की हुई जांच

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में 2154 सैंपलों की जांच में 34 सैंपल में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। नए मरीजों में एक इंजीनियर, एक अधिवक्ता, शिक्षक और एक पुलिस कर्मी शामिल है। शेरगढ़ी से चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। स्पोर्टस कालोनी में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

नए मरीजों में 10 स्टूडेंट हैं, 8 गृहिणी, 4 सर्विसमैन और दो पेंशनर शामिल हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ​अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1737 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ विश्वास चौधरी ने बताया कि इस समय 277 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले 24 घंटे में 34 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने अस्पतालों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39IiHSb
via