उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 4,453 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,261 पहुंच गई है। 24 घंटे में 43 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में 1630 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34968 हो गई है। राहत की बात है कि, अब तक 48,663 लोगों कोरोना की मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

अब तक 23 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, गुरुवार को प्रदेश में 1,15,618 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं। 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए, जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई। उन्होंने बताया कि अब तक सर्विलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं।

गुरुवार को मिले थे 3705 नए केस

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 3705 नए मामले सामने आए थे। नए मरीजों के बढ़ने की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। लेकिन शुक्रवार को यह रिकॉर्ड टूट गया। 57 संक्रमितों की मौत हुई थी।

यहां बढ़े 100 से अधिक रोगी

शहर आज मिले रोगी
लखनऊ 562
गौतमबुद्धनगर 133
कानपुर नगर 321
प्रयागराज 231
बरेली 295
गोरखपुर 155
अयोध्या 142
देवरिया 112
मिर्जापुर 127


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को एक दिन में कोरोनावायरस के 3705 नए मामले सामने आए थे। नए मरीजों के बढ़ने की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या थी। लेकिन शुक्रवार को यह रिकॉर्ड टूट गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRjc10
via