देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। आपदा के बीच एक तरफ जहां लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आपदा को अवसर में तब्दील कर भ्रष्टाचार करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। नोएडा में पुलिस ने एक कंपनी पर छापा मारा है जो फर्जी कोरोना टेस्ट किट बना रही थी। पुलिस ने करीब 4 लाख फर्जी रैपिड टेस्ट किट बरामद की हैं।

यह कंपनी सेक्टर 7 में स्थित है। पुलिस ने वहां से एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। इसके पास से 3 लाख 90 हजार नकली किट मिली हैं। पुलिस ने फिलहाल कॉपीराइट एक्ट, 1957 के तहत मामला दर्ज किया है।

कंपनी के खिलाफ मिली थी शिकायत
पुलिस के मुताबिक कोविड-19 टेस्ट किट बनाने वाली एक कंपनी ने उनके पास शिकायत दी थी। कहा गया था कि एक फर्जी कंपनी उनके लोगो की नकल करके फर्जी टेस्ट किट बना रही है। पुलिस ने बताया कि राजेश प्रसाद नाम का यह शख्स इस फर्जी कंपनी को चला रहा था। उसे दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया गया। यहीं उसका घर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने नोएडा से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 3 लाख 90 हजार नकली किट मिली हैं। प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kYoIi1
via