चोलापुर थाने से कुछ दूरी पर सांसद निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय में लगे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय के फोटो को शनिवार भोर में शरारती तत्वों ने ब्लेड से फोटो को फाड़ दिया। इस बात की जानकारी सुबह स्थानीय नेताओं को हुआ तो मामले को लेकर थाने पहुंच गये। डॉ महेंद्र पांडेय के प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने थाने में तहरीर देकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

सांकेतिक रामलीला से दूसरे पक्ष के लोग नाराज

चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि कल चोलापुर में सांकेतिक राम लीला का आयोजन था। जिसमे सीमित संख्या में लोग शामिल हुए थे। दूसरे पक्ष के लोग भी अपना त्योहार मनाना चाहते होंगे, हो सकता है कि इसी बात से आक्रोशित लोगों ने फोटो को ब्लेड से खुरच दिया हो।वहीं मुख्यमंत्री योगी के काशी आगमन पर इंस्पेक्टर महेश सिंह की ड्यूटी सुरक्षा में लगी है। उनका कहना है कि मामला संज्ञान में नही आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी आगमन से पहले शरारती तत्वों द्वारा उनके और पीएम मोदी के फोटो को फाड़ने का विवाद सामने आया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2THAt0J
via