उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चार दिन पूर्व 10 साल की बालिका के मर्डर केस का तुर्कपट्टी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसे संरक्षण देने वाले रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर बालिका की हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एसपी ने आरोपियों को अधिकतम सजा दिलाने की बात कही है।

अकेला पाकर बालिका के साथ किया था दुष्कर्म का प्रयास

दरअसल, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव निवासी 10 साल की एक बालिका 27 नवंबर यानी बीते शुक्रवार की शाम 5:30 बजे साइकिल से अकेले अपने घर जा रही थी। रास्ते में अकेला देखकर गांव निवासी माइगर ने उसे चाकू दिखाकर रोक लिया। इसके बाद विजयपुर दक्षिण पट्टी के रहने वाले एक व्यक्ति के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका ने आरोपी की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया। माइगर को लगा कि वह पकड़ लिया जाएगा तो उसने चाकू से बालिका की गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

रविवार रात दोनों आरोपी पकड़े गए

SP विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। रविवार रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा के पास से माइगर और उसे अपने घर संरक्षण देने वाले रिश्तेदार रामचंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कुशीनगर की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fSSm7k
via