//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 सोमवार को राजनाथ सिंह 8 घंटे अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे; विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे

सोमवार को राजनाथ सिंह 8 घंटे अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे; विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। अमौसी एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड करेगा। इसके बाद इसके बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे अपने दिलकुशा गार्डन स्थित आवास जाएंगे। रक्षामंत्री शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के परिवार वालों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 24 नवंबर को कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था।

शाम को वापस दिल्ली रवाना होंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 नवंबर की सुबह ही लखनऊ पहुंच जाएंगे। वे किसान पथ, टेढ़ी पुलिया आदि परियोजनाओं का जायजा लेंगे। साथ ही कुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगे। उसके बाद दोपहर में दिलकुशा गार्डन स्थित आवास पहुंचेंगे। रात करीब 8 बजे उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, पार्षद का जानेंगे हाल
लखनऊ महानगर के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं से राजनाथ सिंह दोपहर के बाद मुलाकात करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से बीते 9 महीने में राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाए हैं। लखनऊ महानगर भाजपा की टीम के पदाधिकारियों और पार्षद दल के नेताओं से राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HUa11S
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ