//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 ACB ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज कराई FIR; तस्करों को ही सौंप दिया था प्रतिबंधित मवेशियों की खेप

ACB ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज कराई FIR; तस्करों को ही सौंप दिया था प्रतिबंधित मवेशियों की खेप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पशु तस्करों के साथ पटहेरवा थाना प्रभारी अतुल्य पांडेय की साठगांठ का खुलासा हुआ है। शिकायत के करीब 19 महीने रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस प्रकरण में कसया थाने में IPC की धारा 120B और 406 के तहत FIR दर्ज कराई है। जल्द ही आरोपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाएगा।

साल 2019 का मामला

वर्तमान में पटहेरवा थानाध्यक्ष अतुल्य पांडेय साल 2019 में कसया थाने के प्रभारी थे। तब उन्होंने तस्करी कर बिहार और बंगाल भेजे जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की खेप पकड़ी थी। चूंकि, पशुओं को थाने में रखना संभव नहीं, इसलिए पुलिस विभाग में नियम है कि जरूरतमंदों को पशु सुपुर्द कर दिया जाता है। लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने तस्करों को ही पशुओं की खेप सौंप दी।

विधायक ने गोरखपुर ACB के साथ DGP से की शिकायत

BJP से MLA रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने इसके खिलाफ शासन व DGP को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि गोवंश की बरामदगी के बाद थाना प्रभारी कसया अतुल्य पांडेय ने 2.5 लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा कर दिया है। इसके बाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 253/2019 और 321/19 दर्ज हुए। यह भी आरोप लगाया कि SO ने फर्जी सुपुर्दगीनामा बनाकर व घटना में इस्तेमाल हुए वाहन बदलकर आरोपी तस्करों को छोड़ दिया।

ACB अफसर की विवेचना करेंगे
एंटी करप्शन ब्यूरो ने विधायक के आरोपों की जांच की, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद अब गोरखपुर एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर नामधारी मिश्र ने कसया थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर अतुल्य पांडेय के खिलाफ अमानत में खयानत और आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। कसया थाने के मौजूदा थानेदार राम आशीष यादव ने ACB ने केस दर्ज कराया है। इसकी विवेचना भी ACB के अफसर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जल्द ही ACB टीम आरोपी थानाध्यक्ष को गिरफ्तार करेगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rgDfM
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ