प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कार्तिक पूर्णिमा पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। PM मोदी पहली बार देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) पर आ रहे हैं। वहीं, पहली बार वे गंगा मार्ग से काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही अफसरों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। सभी को सजगता बरतने का निर्देश दिया है।

PM की अगुवानी करेंगे CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवानी करेंगे। बतौर PM उनका यह 23वां दौरा है, जबकि दूसरे कार्यकाल में तीसरी बार आ रहे हैं। आखिरी बार वे 16 फरवरी को काशी आए थे। प्रधानमंत्री राजघाट पर पहला दीप प्रज्जवलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे। यहां 84 घाटों पर 15 दिये जलाए जाएंगे।

देव दीपावली की अहमियत

मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। काशी में देव दीपावली का अद्भुत संयोग माना जाता है। इस दिन दीपदान करने का पुण्य फलदायी और विशेष महत्व वाला होता है। मान्‍यता है कि भगवान भोलेनाथ ने खुद धरती पर आकर तीन लोक से न्यारी काशी में देवताओं के साथ गंगा घाट पर दिवाली मनाई थी। इसलिए इस देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काशी में देव दिवाली मनाएंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPRdRc
via