कार्तिक पूर्णिमा पर पहली बार आज प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचे। देव दीपावली के मौके पर उन्होंने राजघाट पर दीया जलाया। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इससे पहले PM मोदी ने प्रयागराज से वाराणसी के लिए 6 लेन हाईवे का लोकार्पण किया। इसके बाद वे बाबा विश्वनाथ के मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया।

देव दिवाली पर काशी के 15 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
पीएम के दीप प्रज्जवलित करते ही लोगों ने भी घाटों को रोशन किया।
राजघाट पर आरती की तैयारी।
21 बटुकों व 51 कन्याएं आरती में शामिल हुईं।
आम लोगों ने भी घाटों पर दीप दान किया।
काशी विश्वनाथ धाम में पूजा अर्चना करते पीएम मोदी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो काशी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला दिया जलाकर देव दिवाली का शुभारंभ किया। इस दौरान घाटों पर 15 लाख दिये जलाए गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HQ61iH
via