उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई थाना नगर क्षेत्र में बीते रोज कांग्रेसियों को किसान बचाओ,गाय बचाओ प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन से अभद्रता करना कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने 400 कांग्रेसियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 90 नामजद,300 से ज्यादा अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद हड़कंप मच गया है ।

जानकारी के अनुसार महोबा के कबरई कस्बे में बीते रोज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में किसान बचाओ,गाय बचाओ पदयात्रा की आधारशिला रखी थी। मगर शासन की सख्ती के चलते अजय कुमार लल्लू के न पहुंचने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ओर चौधरी सागर सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने मिलकर पदयात्रा की शुरुआत की थी।

पदयात्रा के दौरान करीब 400 कांग्रेसी नेताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंक झोंक हो गयी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 90 नामजद कांग्रेसी नेताओं सहित 300 अज्ञात कोंग्रेसियों के खिलाफ धारा 147,148,188,269,270,332,353 सहित तीन महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्यवाही की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महोबा के कबरई कस्बे में बीते रोज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में किसान बचाओ,गाय बचाओ पदयात्रा की आधारशिला रखी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n0nseT
via