//stawhoph.com/afu.php?zoneid=3891745 पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान - कोरोना कोई बीमारी नही है, इसके आड़ में अंतरराष्ट्रीय राजनीति हो रही है

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान - कोरोना कोई बीमारी नही है, इसके आड़ में अंतरराष्ट्रीय राजनीति हो रही है

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को सर्किट पहुंचे। यहां वो कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार पर जमकर बरसे। उनका है कि कोरोना का वैक्सीन वोट वाला है। कोरोना कोई बीमारी नही है। पहले बिहार चुनाव में वैक्सीन फ्री में बटा अब बंगाल में बटेगा। बिहार में चुनाव हुआ तो कोरोना नहीं हुआ।

दलित के घर बड़े नेता भोजन करते है, उनकी हिस्सेदारी नही देखते

ओम प्रकाश राजभर ने कहा बीजेपी के बड़े नेता दलितों के घर भोजन तो करते है। लेकिन समाज मे उनकी हिस्सेदारी पर कभी नही सोचते। हमने ओवैसी से मुलाकात कर लिया तो परेशानी होने लगी। कांग्रेस चालीस सालों तक मुस्लिमों से हाथ मिलाकर राज करती रही। बीजेपी कश्मीर में महबूबा मुफ्ती से हाथ मिलाई, सपा आजम खान को आगे करके राजनीति करती तो कुछ नही होता।

यूपी में 43 प्रतिशत अति-पिछड़ा और 22 प्रतिशत मुसलमान है। अब यूपी में दूसरी राजनीति मुद्दों को लेकर होगी। हम घरेलू बिजली और शिक्षा को लेकर काम करेंगे। किसानों के मुद्दे पर दिल्ली और लखनऊ वाले क्या जाने, जिनके बच्चे तक नही है। वो कैसे किसानों का दर्द समझेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KLVeHT
via

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ