उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बुधवार की रात ठंडी रोटी परोसने के विवाद में एक होटल मालिक को दबंगों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने होटल मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
लाइसेंसी पिस्टल से अचानक किया फायर
ये पूरा मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बस अड्डे के सामने ज्योति होटल के नाम से अवधेश यादव ढाबा चलाते हैं। रात 11:30 बजे के आसपास दो लड़के आए। खाने के दौरान ठंडी रोटी देने को लेकर होटल के मालिक अवधेश यादव और दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि युवकों ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से होटल के मालिक अवधेश यादव को गोली मार दी। गोली अवधेश की दाहिनी जांघ में लगी है।
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने घायल होटल मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही लोगों की मदद से पुलिस ने अरेस्ट किया है। लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nKIYFK
via
0 टिप्पणियाँ