उत्तरप्रदेश के आगरा में गुरुवार सुबह पुलिस की गाड़ी देखकर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर ट्राली हादसे का शिकार हो गई। इससे ड्राइवर की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिवार वालों ने ताजगंज को तोरा चौकी पर पथराव कर दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने वायरलेस सेट व लैपटॉप लूट लिया। जबकि चौकी पर मौजूद एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। मौके से गुजर रहे निबोहरा थाने के एक पुलिसकर्मी को भी भीड़ ने अपना निशाना बनाया। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे अफसरों ने मोर्चा संभाला। PAC भी बुलाई गई। फिलहाल मामला शांत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्राइवर की मौत
यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। ताजगंज थाना क्षेत्र के करबना गांव निवासी पवन अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। उस पर बालू लदा था। वह तोरा पुलिस चौकी के पास से निकला तभी पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन पवन ट्रैक्टर को भगाने लगा। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे भागे। पुलिसकर्मियों को पीछे आते देख पवन ट्रैक्टर पर संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिससे उसकी ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।

मृतक पवन।- फाइल फोटो

इस घटना की जानकारी गांव करबना और परिजनों को हुई लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ की शक्ल में तोरा चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी हाथापाई हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और चौकी के भीतर घुस गए। चौकी में तोड़फोड़ की। उसके बाद आग लगा दिया।


घटना की जानकारी पाकर SSP बबलू कुमार, SP सिटी रोहन प्रमोद बोत्रे, CO सदर समेत और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया तो अधिकारियों और ग्रामीणों में नोक-झोंक और हाथापाई होने लगी।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम।

जाम खुलवाने की कोशिश में ग्रामीणों ने किया पथराव

आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने तोरा चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग कर रास्ते को रोक दिया था। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों के आक्रोश और बवाल को देख पुलिस अधिकारियों ने PAC को बुला लिया था। इलाके में फोर्स तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो आगरा की है। भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर उसे आग के हवाले किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X0AIWl
via