
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितोंके मिलने की रफ्तार नहीं रुक रही है। पिछले 24 घंटे में 275 नए केस मिले। इनमेंसबसे ज्यादा 26 मामले कानपुर नगर में मिले।5 मरीजों की मौत भीहुई है। इनमें लखनऊ, नोएडा, अम्बेडकरनगर, उन्नाव और मथुरा में एक-एक की जान गई। राज्यमें अब तक 202 मौतें हो चुकी हैं।अब तक 7445 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें 2012 प्रवासी श्रमिक संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को 195 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 4410 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2834 एक्टिव केस हैं।
इधर, किर्गिस्तान के राजदूत असिन लसेव शुक्रवार शाम सहारनपुर पहुंचे। यहां अस्थाई जेल में बंद किर्गिस्तान के जमातियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी का हाल-चाल जाना और जरूरत का सामान भी वितरित किया। उन्होंने अपने देश के नागरिकों को जल्द रिहा कराने का आश्वासन भी दिया है। सहारनपुर में 57 विदेशी जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप थे। इसके बाद सभी 57 विदेशी जमातियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया था। इसमें 21 जमाती किर्गिस्तान के नागरिक हैं। लसेव अपनी टीम के साथ थे। उन्होंने पहले जिला कारागार में अधिकारियों से मुलाकात की।

अमरोहा में इलेक्ट्रिक डिवाइस लगे गुब्बारे से अफरा-तफरी मची
अमरोहा में एक इलेक्ट्रानिक गुब्बारा किसान के घर के आंगन में गिरा। इससे हड़कंप मच गया। किसान परिजन समेत घर से बाहर निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर घेर लिया और बम निरोधक दस्ता बुलाकर जांच कराई। उसके बाद डिवाइस को अलग कर सील कर दिया। माना जा रहा है कि मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया गुब्बारा है। यह मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मधुवा मिलक का है। यहां किसान कुंवरपाल सिंह का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर वह परिजनों संग घर में थे। लगभग दो बजे सफेद रंग का एक गुब्बारा उनके घर के आंगन में आकर गिरा। उसमें सफेद रंग की एक इलेक्ट्रिक डिवाइस लगी थी। इसे देखकर कुंवरपाल सिंह व परिजन सहम गए। वह शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे। थोड़ी ही देर में किसान के घर लोगों की भीड़ लग गई।

कोरोना अपडेट्स
- आगरा:जिलेमें शुक्रवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई।अब तक कोरोना से 40 की जानगई है। पिछले 3दिनमें यह छठी मौत है। 5 नए कोरोना मरीज भी मिले। कुल 887 संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को 9 लोगों कोडिस्चार्ज किया गया।अब तक 783 मरीज की छुट्टी हो चुकीहै।
- मुरादाबाद:जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 8 पुरुष औरएक महिला शामिल है। इनमें 4डिप्टी गंज निवासी, अहमदाबाद से आया प्रवासी, कांठ क्षेत्र में आया एक प्रवासी और महाराष्ट्र से आए प्रवासी शामिल हैं। अब पॉजिटिव मरीजोंकी संख्या 213 हो गई। 25 मई को कोरोना से मरने वाले एक वेंडर की बहू-बेटा भी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
- फिरोजाबाद: जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्धा की मौत हो गई। 6 नए संक्रमित भी मिले हैं। इनमें 3 मरीज टीबी विभाग में कार्यरत हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 232 पहुंच गया है। यहां अब तक 10 की मौत हो चुकी है।
- गाजीपुर:जिलेमें शुक्रवार शाम 4और कोरोना पॉजिटिव मिले।अब संक्रमितों की संख्या 101 होगई। इनमें से 30 ठीक हो चुके हैं। जबकि 71 का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 2335 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। अभी 297 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
- शामली: जिलेके एक गांव निवासी व्यक्ति दिल्ली के दरियागंज में हेड कांस्टेबल है। सोमवार को हल्का बुखार होने पर दिल्ली में ही कोरोनासैंपल लिया गया था। गुरुवार देर शाम जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दिल्ली से यह जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग ने दी।हेड कांस्टेबल 2 दिन पहले बुधवार को 2 घंटे के लिए अपने घर पर आया था। परिजनका कहना है कि उसने सभीसदस्यों से दूरी बनाकर रखी थी और उसके बाद ड्यूटी पर लौट गया था। स्वास्थ्य विभाग ने कहा-अब परिजनके सैंपल लिए जाएंगे।
- बलिया:जिले में5 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिले में मरीजों की संख्या अब 40 हो गई।इनमें से 4 मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। जबकि अन्य लोगों को जिले के बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले से भर्ती 35 में से 12 की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है।
- मेरठ:शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।अनिल कुमार (59) हापुड़ के रहने वाले थे। बुधवार को मेडिकल में भर्ती कराए गए थे। इनकी मौत गुरुवार को हो गई थी। इन्हें सांस लेने में परेशानी थी। मरने के बाद इनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। जिले में शुक्रवार को भी कोरोना के 10 नए केस मिले। अब जनपद में मरीजों का आंकड़ा 410 पहुंच गई है। इनमें 298 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि 25 की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है। जनपद में अब 87 सक्रिय केस है।
कोरोना से अब तक 202 की जान गई
कोरोना से सबसे ज्यादा 40 मौतें आगरा में हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 24, अलीगढ़ में 15, कानपुर और मुरादाबाद में 11-11, फिरोजाबाद में 10, नोएडा, मथुरा, संतकबीरनगर में 6-6, गोरखपुर में 5 ,गाजियाबाद, वाराणसी, बस्ती, झांसी में 4-4, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अम्बेडकरनगर और एटा में 3-3, बुलंदशहर, आजमगढ़, बिजनौर, बरेली, जालौन, चित्रकूट, मैनपुरी, उन्नाव और कुशीनगर में 2-2, बाराबंकी, हापुड़, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, अमरोहा, इटावा, महाराजगंज, बागपत, श्रावस्ती, कानपुर देहात, महोबा और ललितपुर में एक-एक मौत हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3citPVH
via
0 टिप्पणियाँ